सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर जिला यूनिट द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए, वरिष्ठ बसपा नेता व मंडल जोन प्रभारी हाजी सरफराज राईन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राईन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के आरोप है। बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मंडल जोन प्रभारी हाजी सरफराज राईन को निष्कासित किया गया है। बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में इनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नही आया है, जिसकी वजह से इनको पार्टी और मूवमेन्ट दोनों से निष्कासित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.