नोएडा, मार्च 21 -- व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर मुनाफ का लालच दिया पीड़ित से 11 बार में रकम लाखों रुपये ट्रांसफर कराएनोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक कंपनी में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर 43.20 लाख रुपये ठग लिए गए। यह धोखाधड़ी व्हाट्सऐप, फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए की गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।सेक्टर-52 निवासी ललित कपिला ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि इसी साल फरवरी के तीसरे हफ्ते में उन्हें व्हाट्सऐप पर एक मैसेज मिला। मैसेज के जरिये दीया मेहरा नामक महिला ने संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया। उसने दावा किया कि वह एक बड़ी कंपनी से जुड़ी है और उसके साथ एक प्रोफेसर भी हैं, जो ट्रेडिंग एक्सपर्ट हैं। महिला ने 300 से 500 प्रतिशत तक मुनाफे का भरोसा दिलाया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.