रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- शांतिपुरी, संवाददाता। रविवार को शांतिपुरी सैनिक संगठन की वार्षिक बैठक में संगठन की ओर से नए पेंशनर, शांतिपुरी नंबर-3 निवासी कुमाऊं रेजीमेंट के नायक पंकज आर्य को सदस्यता प्रदान की गई। साथ ही चार वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और चार वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सैनिक भवन परिसर में संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा (सेनि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य वक्ता कर्नल गोकरन सिंह राणा (सेनि) रहे। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों को लेकर पूर्व सैनिकों को सतर्क रहने और अपने अनुभव का समाजहित में उपयोग करने की अपील की। अध्यक्ष कोरंगा ने पूर्व सैनिकों से संगठन और उनके हितों के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर कुंवर सिंह कोरंगा (सेनि) ने विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तु...