वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सम्मान और अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्मिकों के आंदोलन को निकाय कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पूरन बवाड़ी ने समर्थन दिया। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने मांग का जल्द समाधान करने के लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, विजयपाल, अमित कुमार, मुकेश, विश्वास, जयपाल, राजेश, अलंकार, राजेश, प्रेम सिंह, विजय, सिद्धार्थ चौहान, शिवम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: पर्यावरण मित्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.