वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन
रिषिकेष, अगस्त 18 -- ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार हरीश तिवारी (64 वर्ष) बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम में हुआ। जहां उनके पुत्र अभिषेक ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.