रुडकी, जनवरी 7 -- रुड़की। पत्रकार राव शाहनवाज खां का मंगलवार रात को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारों में गहरा शोक है। बुधवार दोपहर को ढंडेरा गांव के कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द ए खाक किया गया। वह पिछले आठ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। उनका वर्तमान में उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...