नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें 21 जनवरी को नेफ्रोलॉजी विभाग के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें स्ट्रोक आया, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया। रविवार दोपहर करीब 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों और बुद्धिजीवियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.