लखनऊ, मई 8 -- हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ के स्थानीय संपादक प्रांशु मिश्रा की माता और वरिष्ठ वामपंथी नेता आशा मिश्रा का शुक्रवार सुबह 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार बैकुण्ठ धाम में शाम को किया गया। अन्तिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के दिग्गजों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी विशाख जी, पूर्व कुलपति प्रो. रूपरेखा वर्मा और कई वरिष्ठ संपादकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। पेशे से शिक्षिका रहीं आशा मिश्रा भारतीय महिला फेडरेशन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और...