वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
हरिद्वार, सितम्बर 30 -- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का सोमवार देर शाम देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे प्रवीण झा का उपचार चल रहा था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और पुरोहित समाज में शोक की लहर है। मूल रूप से पुरोहित परिवार से जुड़े प्रवीण झा ने राष्ट्रीय समाचार पत्र समेत कई पत्र-पत्रिकाओं में कार्य किया। मंगलवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर बड़े बेटे कार्तिक झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ पुरोहित समाज और पत्रकारिता जगत के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक आदेश चौहान ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.