देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता गीता त्रिवेदी का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी, रविवार को उनके पेट में अचानक दर्द हुआ और निधन हो गया। उनके निधन पर सियासी, सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अध्यक्ष आशीष ध्यानी एवं महासचिव हरीश जोशी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...