बोकारो, जुलाई 21 -- बोकारो प्रतिनिधि। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बोकारो जिला की ओर से सोमवार को सर्किट हाउस में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में मौजूद पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि अरविंद शर्मा पत्रकारिता जगत के सम्मानित व सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष व जनसरोकार की पत्रकारिता को प्राथमिकता दी। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों व विचारों को हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: वरीय अधिवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि उपस्थित सभी पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश...