भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री भूधरमल ढांढनिया धर्मशाला न्यास के वरिष्ठ न्यासी नरेश कुमार ढांढनिया का बुधवार को पांडिचेरी स्थित उनके निवास पर 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से न्यास परिवार एवं समूचे समाज में शोक की लहर है। उनका मूल निवास स्थान सोनापट्टी है। वहीं उनके निधन पर श्री भूधरमल ढांढनिया धर्मशाला न्यास की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। सभा में प्रदीप कुमार ढांढनिया, नवनीत कुमार ढांढनिया, रमन साह, संजय कुमार जैन, धीरज बाजोरिया, गोपाल कृष्ण झुनझुनवाला, आत्माराम साह, कामेश्वर प्रसाद शर्मा, सदीप ढांढनिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...