हरदोई, दिसम्बर 1 -- हरदोई। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति हरदोई द्वारा रविवार को टड़ियावां विकास खंड के ग्राम बहोरवा में निःशुल्क वृद्ध चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित रहा, जिसमें बहोरवा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के कुल 374 वृद्ध महिला-पुरुषों ने उपचार व आवश्यक दवाइयां प्राप्त कीं। शिविर में हरदोई जनपद के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। प्रमुख चिकित्सकों में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रामबाबू द्विवेदी, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, डॉ. चन्द्र प्रकाश अवस्थी, डॉ. रामकरन त्रिवेदी, डॉ. एस.सी. त्रिपाठी शामिल रहे। इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशल और हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. देवर्षि गुप्त ने भी सेवाएं प्रदान कीं। समिति के महामंत्री डॉ. ईश्वर चन्द्र वर्मा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.