हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की ओर से 18 अप्रैल को वरिष्ठ नागरिक सम्मान व खेल समारोह आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को समिति के सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में इस प्रकार का आयोजन पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट व प्रेरणादायक कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। समिति की ओर से सभी सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, भूतपूर्व सैनिक व अर्धसैनिक संगठनों, मॉर्निंग वॉकर्स व खेल संगठनों के वरिष्ठ नागरिकों ...