वरिष्ठ नागरिक मंच ने मेदिनीनगर सिटी के तालाब और कुओं के संरक्षण की पहल शुरू की
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वरिष्ठ नागरिक मंच ने मेदिनीनगर शहर के तालाब और कुओं के संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आवश्यक पहल के लिए उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा है। मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में रविवार को मंच के अध्यक्ष सह नगर निगम के पूर्व उप-महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान में शहर के जल स्रोतों का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में पेयजल संकट शहर की पहचान बन चुकी है। इसके पीछे प्रमुख कारण जल स्रोतों का समाप्त होना या उनकी उपेक्षा है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। मंगल सिंह ने कहा कि नावाटोली तालाब एक बड़ा जल स्रोत था, किंतु आज इसे कूड़ादान में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके वास्तविक क्षेत्रफल के साथ छेड़छाड़ की गई है। जल संग्रह और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.