हरिद्वार, जून 1 -- पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर खुर्द गांव में रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक ने कुछ लोगों पर रात के समय घर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कपिल महेन्द्र पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण महेन्द्र, निवासी नसीरपुर खुर्द, जनपद हरिद्वार ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान में अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि 30 और 31 मई की मध्य रात्रि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनके तथा उनके नौकर ऋषिपाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: बदमाशों में घर में सो रहे वृद्ध को चाकू मार किया घायल आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से घर...