वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम
लोहरदगा, अगस्त 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार-डालसा, लोहरदगा के तत्वावधान में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर निंगनी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएलवी शाहिद हुसैन एवं इजहार अहमद ने ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, उनके सम्मान एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है और परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी है कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता, भरण-पोषण एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की उपेक्षा, दुर्व्यवहार या अधिकारों के हनन की स्थिति में वे विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.