हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव मई में होगा। शुक्रवार को समिति कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिषद नवीन वर्मा ने आगामी वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सामाजिक व सैनिक संगठनों से सहयोग की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम मासिक बैठक 25 अप्रैल को होगी, जबकि द्विवार्षिक चुनाव मई के तीसरे सप्ताह में संपन्न होंगे। साथ ही, 7 मई को हल्द्वानी पहुंच रही गोल्ज्यू देवता की दिव्य यात्रा के भव्य स्वागत का आह्वान किया गया। बैठक अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता व महामंत्री डीके पांडे के संचालन में संपन्न हुई। इस दौरान इंदर सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, प्रताप सिंह जन्तवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.