वरिष्ठ नागरिक को मकान दिलाने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, जून 17 -- वरिष्ठ नागरिक संतराम को उनके मकान का कब्जा दिलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक संगठन ने तहसीलदार हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन कराने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि संतराम एक वरिष्ठ नागरिक हैं। आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने उनका भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, उनके द्वारा निर्मित मकान पर भी कब्जा कर लिया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने नवंबर 2025 में आदेश जारी करते हुए परिवार के सदस्यों को 30 दिनों के भीतर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। साथ ही नायब तहसीलदार हरिद्वार तथा रोशनाबाद-सिडकुल पुलिस प्रशासन को भी आदेश के अनुपालन में सहयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.