रुडकी, मई 7 -- रुड़की। रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक वरिष्ठ नागरिक को परिजनों ने घर से निकाल दिया था। साथ ही उन्हें संपत्ति से भी बेदखल करने के लिए एसडीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसकी शिकायत वरिष्ठ नागरिक ने जेएम दीपक चंद्र सेट से की थी। जेएम ने गुरुवार को मौके पर जाकर बुजुर्ग और परिजनों से वार्ता की। साथ ही परिजनों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को घर पर रखने पर राजी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...