मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- प्रेम नगर विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 19 अप्रैल को समिति की ओर से वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाता है। समिति की ओर से लाइनपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों में विशेष योगदान दिया जाता है। देवराज सिंह चौहान, उदराज सिंह, राजेंद्र चौहान, अनुमेश चौहान, वीके गौतम, प्रदीप पाठक, सतपाल सिंह, संजीव वर्मा, हरि सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...