हरिद्वार, फरवरी 18 -- सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधाओं की बहाली और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। बुधवार को संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायमूर्ति राजेश टंडन, संस्था अध्यक्ष अम्बरीश कुमार रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सभी को सम्मान करना चाहिए। सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है। पहले ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट मिलती थी लेकिन अब नहीं मिलती...