वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक कर ज्वालापुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई
हरिद्वार, मई 9 -- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, हरिद्वार-मुरादाबाद शटल ट्रेन संचालन और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में दी जाने वाली छूट बहाल करने की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर यात्रियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। वरिष्ठ नागरिक संगठन का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण और उच्चीकरण किया गया है, लेकिन स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.