वरिष्ठ नागरिकों ने पौधे लगाए
फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-29 के वरिष्ठ नागरिकों ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को पार्क में पौधरोपण किया। रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधरोपण करते हुए बताया कि आज छायादार और फलवाले पौधे लगाए गए। ये नगर निगम की नर्सरी से उपलब्ध करवाए थे, पिछले मानसून में भी सीनियर सिटीजन ने मिलकर पौधे लगाए थे वे सब बड़े हो गए है। पीपल और बरगद जैसे पौधे हमें दिन रात आक्सीजन प्रदान करते हैं। रविन्द्र कुमार मनचंदा, सुबोध नागपाल, बेनी राम, जग्गी राम गौड, टीसी सागर एवं अन्य स्थानीय नागरिकों के सहयोग पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि भविष्य में हमें और हमारी आने वाली संतानों को शुद्ध पर्यावरण, शुद्ध हवा और शुद्ध पानी प्रचुरता में मिले। मनचंदा ने आह्वान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.