देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून, संवाददाता सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। अतिथि पोर्टिको के एमडी व समाजसेवी राजकुमार मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष एलआर कोठियाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवल ओबेरॉय ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अगम्या गुप्ता ने शानदार कथक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, इंदिरा पाली, सविता गुप्ता, दीपाली डोभाल और देव नौटियाल ने गीतों की प्रस्तुति दी। कवि हरीश रवि, डॉ. पीडी जुयाल, डॉ. अनूप नेगी, डॉ. लोकेश गैरोला और नरेंद्र कुमार सिंह ने भी अपनी शानदार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.