हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के माहौल के बीच सदस्यों ने शहर में गैस वितरण में हो रही धांधली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि गैस वितरण में पारदर्शिता की भारी कमी है, जिससे बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, वरिष्ठ सदस्य शंकर दत्त तिवारी और विशिष्ट अतिथि नवीन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. न्यायमूर्ति मुरारी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कन्हैयालाल गुप्ता ने अपनी कविताओं से सदन को मंत्रम...