गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिविल लाइन्स सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर परिसर में शनिवार को सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस दौरान महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कंबल का वितरण किया। पंडित विद्यापति पाठक ने अपनी टीम के साथ सुंदरकांड का सस्वर और भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। इस दौरान महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय, शिव शंकर शाही, पुष्पदंत जैन, पुष्पलता सिंह, स्वेता मिश्रा, अशोक मिश्र, गिरिजा शंकर तिवारी, प्रहलाद दास गुप्ता, रमाशंकर शुक्ला, विश्व बंधु गुप्ता, प्रमोद दुबे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.