हरिद्वार, मार्च 28 -- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम जितेंद्र कुमार से मिलकर वरिष्ठ नागरिक संतराम से जुड़े वाद के आदेशों के पालन की मांग उठाई है। , संगठन ने बताया कि न्यायालय ने विपक्षी को 30 दिन में मकान खाली करने और वादी को परेशान न करने के निर्देश दिए थे, साथ ही नायब तहसीलदार ज्वालापुर और थानाध्यक्ष सिडकुल को निगरानी के निर्देश भी दिए गए थे। आरोप है कि चार माह बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी चरण सिंह, विद्यासागर गुप्ता, सुभाष चंद्र ग्रोवर, रामसागर सिंह, एमसी त्यागी, हर गुलाब सिंह चौहान, हरी सिंह शेखावत व संतराम शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.