रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- वरिष्ठ नागरिक संगठन ऋषिकेश ने रेल मंत्री से उन्हें पूर्व की भांति रेल किराये में रियायत देने की गुहार लगाई है। गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों ने एसडीएम के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा। 'कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन ऑफ देवांचल' के आहवान पर गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक तहसील पहुंचे और रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन से रेल मंत्री को बताया कि कोरोना के समय से वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में दी जा रही रियायत बंद कर दी गई। जिसे फिर से बहाल किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत सरकार में अलग मंत्रालय खोलने की मांग की, ताकि वह अपनी समस्या और सुझाव संबंधित मंत्रालय को बता सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद कुमार जैन, अरविन्द कुमार जैन, वीके नौटियाल, प्रदीप कुमार जैन, भारत भूषण बाली, राजीव गौड़, प्रदीप प्र...