वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में रियायत दिलाने की मांग
उरई, जुलाई 22 -- जालौन। संवाददाता वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेल में पहले की तरह किराए में रियायत (छूट) की सुविधा पुनः शुरू किए जाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है।नगर निवासी अशफाक राईन, विनय निगम, जावेद, मोहम्मद अनस, आशीष सोनी आदि ने रेल मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय रेल ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली किराया रियायत को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। वर्तमान में देशभर में रेल सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो चुकी हैं, लेकिन अब तक यह सुविधा बहाल नहीं की गई है। इससें वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक सीमित आय, पेंशन अथवा परिवार के सहयोग पर निर्भर रहते हैं। उन्हें उपचार, जांच, ऑपरेशन, धार्मिक यात्राओं तथा अपने बच्चों और परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.