वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और पीढ़ियों के संवाद से गूंजे मूरतगंज के विद्यालय
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बीएसए के निर्देशानुसार विकास खंड मूरतगंज के विभिन्न विद्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा पीढ़ियों के बीच आत्मीय संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों से सम्मान पाकर बुजुर्ग गदगद नजर आए। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के काजीपुर, बसावनपुर, मोहिद्दीनपुर गौस, छोटी धन्नी, महगांव, सैता, कसिया, काजू सहित मूरतगंज के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करेंगे। उनके अनुभवों और जीवन मूल्यों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.