आरा, मार्च 22 -- -सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक आरा, निज प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 10 करोड़ 70 लाख तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार उनके लिए कोई व्यापक योजना लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड काल में बंद की गई रेलवे टिकटों पर छूट को पुनः लागू करने की सिफारिश रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की ओर से कई बार किए जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिवाकर पांडे, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा और जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने एक स्वर में मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों के हित में भारतीय जन औषधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.