वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
शाहजहांपुर, मई 25 -- शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से सोमवार को पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उपप्रधान एवं शिविर संयोजक जीसी मिश्रा तथा आशाराम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि पतंजलि के चित्र एवं अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शिविर में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, विपिन रस्तोगी और राजेश दीक्षित एडवोकेट ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- संजय राजवंशी बने योग संस्थान के क्षेत्रीय प्रधान आयोजकों ने बताया कि शिविर प्रतिदिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.