वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कानूनी प्रावधानों को लेकर विधिक जागरुकता शिविर
कोडरमा, जून 5 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में गुरुवार को चंदवारा प्रखंड के पत्थलगड्डा पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागृति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व उनके लिए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता व आउटरीच अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.