देहरादून, मई 4 -- उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी और संपत्ति के संरक्षण के लिए लागू नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी की है। सभी जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समितियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे कि थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ मासिक बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यह आश्वासन समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर अपने कार्यालय में सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिया। संवाद में वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- समाज कल्याण मंत्री से मिले वरिष्ठ नागरिक इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.