वरिष्ठ छायाकार राजन सक्सेना का निधन
मेरठ, सितम्बर 23 -- वरिष्ठ छायाकार राजन सक्सेना का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सूरजकुंड श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजन सक्सेना बतौर छायाकार कई मीडिया संस्थानों में जुड़े रहे। विभिन्न संगठनों ने राजन सक्सेना के निधन पर दु:ख जताया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.