वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएन झा का निधन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक और एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीएन झा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके पुत्र डॉ. अमर कुमार झा जिले के वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं। डॉ. झा के निधन के निधन पर एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह, साइकाइट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. एके दास, डॉ. आरोहि, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके पांडेय, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.