वरिष्ठ क्रिकेटर मधुसूदन मिश्र का लंबी बीमारी के बाद निधन
आगरा, सितम्बर 4 -- ताजनगरी के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मधुसूदन मिश्र का गुरुवार की रात निधन हो गया। 64 वर्षीय मधुसूदन मिश्र पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। वे आगरा विश्वविद्यालय और आगरा कॉलेज क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। इसके अलावा जिला क्रिकेट टीम, सनातन क्लब, आगरा जिमखाना क्लब, ताज एकादश से खेले और कप्तानी भी की। वे बच्चों के लिए विविधा क्रिकेट अकादमी भी संचालित करते रहे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में हुआ। उनके निधन पर समीर चतुर्वेदी, नवीन गोस्वामी, अतुल सोलंकी, रमन दीक्षित, सर्वेश भटनागर, मुईन बाबूजी ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.