जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, प्रदेश महामंत्री शशिभूषण राय, लोकसभा के सह प्रभारी शांतनु मिश्रा और जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने राज्य की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी पुत्री समेत चार बच्चों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने चारों परिवार के साथ घटी इस हृदय विदारक घटना से उत्पन्न दुख के घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर इन बच्चों के परिजनों को दुख से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। इस दुखद घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी दीपिका पाण्डेय सिंह के परिवार के साथ खड़ी है। यह भी पढ़ें- मरीन ड्राइव हादसे पर यूथ इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने जताया शोक,पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सड़...