जामताड़ा, मार्च 12 -- वरिष्ठ कांग्रेसी हराधन भूई का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक कुंडहित,प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के खाजूरी गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता हराधन भूई का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलते ही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष सहित कई नेता व कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय हराधन भूई पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा खलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.