कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पीसीसी सदस्य, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पॉल का रविवार सुबह हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। नगर के पीपल वाली गली के रहने वाले संजय पॉल अपने राजनीतिक जीवन में जनपद और प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और संगठन को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष मो.शाकिर हुसैन एडवोकेट ने पार्टी का झंडा अर्पित कर एवं पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पौल के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.