अयोध्या, अप्रैल 26 -- सोहावल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परानापुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेषनाथ दुबे का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। शनिवार की देर शाम हुए 59 वर्षीय कांग्रेसी नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सरयू नदी तट ढ़ेमवा घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई शोभनाथ दुबे उर्फ पप्पू दुबे ने दी। विभिन्न राजनैतिक पार्टियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर गहरा दुःख व्यक्त किया।श्रद्धांजलि देने वालों में सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक डा.अमित सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, गिरीश पांडेय डिप्पुल, भा...