वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन लाल का निधन
हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जीवन लाल वर्मा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।शिक्षक पद से से रिटायर्ड वर्मा क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेसी के रूप में जाने जाते थे। निवास स्थान कालाढूंगी वार्ड नंबर छह से उनकी शव यात्रा बौर घाट के लिए रवाना हुई। उनके पुत्र ललित वर्मा ने मुखाग्नि दी। निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे, चेयरमैन रेखा कत्यूरा, पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, दीप सती, कमल सती, जाहिद हबीबी, विनोद गोयल, वकील अहमद, दीवान बिष्ट, महमूद हसन, पुष्कर खानायत, मनोज अधिकारी अली हुसैन ने शोक प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.