वाराणसी, नवम्बर 13 -- वाराणसी। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्मरण किया। मैदागिन में नेहरू मार्केट स्थित पार्क में स्थापित नेहरू प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण के बाद मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के पुनर्निर्माण के शिल्पी थे। भाखड़ा नांगल, हीराकुंड, नागार्जुन सागर, रिहंद जैसे बांधों के निर्माण, पंचवर्षीय योजनाएं और मिश्रित अर्थव्यवस्था लागू कर उन्होंने देश का उल्लेखनीय विकास किया। बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई इस्पात कारखाना, इसरो, एम्स आदि सभी महत्वपूर्ण संस्थान उन्हीं की देन हैं। पूर्व पार्षद डॉ. जितेंद्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.