गाजीपुर, अप्रैल 21 -- जमानियां स्थित हिंदू पीजी कालेज में वरिष्ठ कवि और मंच संचालक हरि नारायण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपूरणीय क्षति बताया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं सौरभ साहित्य परिषद के संस्थापक राजेंद्र सिंह के आवास पर भी शोक सभा हुई। वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.