वरिष्ठ कवि अजीम अंसारी का निधन, भुरकुंडा में शोक की लहर
रामगढ़, जून 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा जवाहर नगर निवासी वरिष्ठ कवि सह सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी अजीम अंसारी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भुरकुंडा कोयलांचल सहित साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अजीम अंसारी अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अंतर्गत मेहनाजपुर में कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भुरकुंडा स्थित उनके आवास लाया गया। दिवंगत अजीम अंसारी साहित्य और काव्य के क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। वे अखिल भारतीय कवि सभा के संयोजक थे तथा विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक मंचों से सम्मानित हो चुके थे। उनकी रचनाएं और साहित्यिक गतिविधियां उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.