गंगापार, मई 31 -- लगभग दो साल तक मांडा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात चंद्र पाल सिंह 31 मई रविवार को सेवानिवृत्त हो गये। इस मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा, अतिरिक्त इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी, बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी, प्रधान संघ मांडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजमणि द्विवेदी, भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता, संदीप मिश्रा, चौकी प्रभारी भारतगंज हर्ष कुमार, चौकी प्रभारी दिघिया बिक्की गुप्ताआदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन हरि प्रसाद पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...