वरिष्ठ आई सर्जन की दावेदारी से रोमांचक हुआ अध्यक्ष का चुनाव
बरेली, अगस्त 26 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव इस बार खासा रोमांचक होने जा रहा है। आखिरी दिन चौंकाते हुए वरिष्ठ आई सर्जन डॉ. एके गौतम ने भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक दी। अब अध्यक्ष पद पर डॉ. गौतम के साथ ही डॉ. दिनेश गंगवार, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी और डॉ. अजय के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। वहीं सचिव पद पर भी दो डॉक्टरों के नामांकन से त्रिकोणीय लड़ाई है। वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम चुनाव लड़ रहे चिकित्सकों में सबसे सीनियर हैं। वह जिला अस्पताल के सीएमएस के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अचानक अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया। यह भी पढ़ें- पीएमएस चुनाव में कूदे दर्जन भर डॉक्टर, ठोंकी दावेदारी अब अध्यक्ष पद के लिए जिला अस्पताल से दो डॉक्टर और सीएमओ कार्यालय से दो चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.