वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है। मो. नंबर 7796041673 से अधिवक्ता के व्यक्तिगत नंबर पर टेक्स्ट मैसेज भेजा गया है, जिसमें लिखा है कि 'बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी।' वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि इसके बारे में जिला जज और पुलिस को अवगत करा दिया गया है। श्रीनाथ त्रिपाठी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई महत्वपूर्ण लोगों के अधिवक्ता हैं। मैसेज में उनके साथ ही पुन: कचहरी में बम धमाके की धमकी मिली है। मैसेज में अधिवक्ता के अलावा कचहरी में भी धमाके की बात लिखी है। धमकी भरा यह चौथा मैसेज और मेल आ चुका है। कचहरी में बम धमाके की धमकी का ई-मेल 13 फरवरी, 16 फरवरी और 24 फरवरी को ...