वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व प्रबंधक के निधन से शोक
हमीरपुर, मई 20 -- मौदहा, संवाददाता। रहमानियां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शफी अहमद खान का बुधवार को उनके पैतृक आवास हैदरगंज में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की खबर फैलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। हैदरगंज स्थित उनके पैतृक आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
स्वर्गीय शफी अहमद खान की पहचान स्वर्गीय शफी अहमद खान अपने सौम्य व्यवहार, सामाजिक सरोकारों और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
भैंस के हमले से महिला घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.